फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी जीवन को योग में ईश्वर उपासना जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की साप्ताहिक गोष्ठी में योग साधना में ईश्वर उपासना का महत्व बताया गया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रतिदिन प्राणायाम, सूर्य उपासना और ईश्वर की उपासना से जीवन निरोगी और दीर्घायु बनेगा। ग्रीन लैंड मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित गोष्ठी में आर्य ने कहा कि प्रात:काल उपासना का बड़ा महत्व है। शरीर के भोजन की अपेक्षा आत्मिक भोजन अधिक आवश्यक है। संध्या करने से शारीरिक स्वास्थ्य और बुद्धि विशिष्टता को प्राप्त करती है। मानसिक शक्ति बढ़ती है। मन और इंद्रियां वश में हो जाती हैं। मौके पर आचार्य राम किशन सुमन, प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह, राजपाल, यशपाल, आनंद कुमार, श्रीपाल, सुशील, गीता, पूनम, सुशीला, कामेशपाल, मुनेश देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें