फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र को बदलवाने को तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव खाईखेड़ा के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर गन्ना क्रय केंद्र को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के नेतृत्व में तहसील पहुंचे किसानों ने बताया कि उनके गांव का गन्ना टिकौला शुगर मिल में जाता है। मिल का गन्ना क्रय केंद्र गांव की आबादी के बीच में है, जहां गन्ना डालने में परेशानी होती है। जिस ग्रामीण के मकान पर गन्ना क्रय केंद्र बना रखा है। वह रोड़ी, रेत आदि भी बेचता है। जिस कारण किसानों को काफी देर तक लाइन में लग कर अपना गन्ना तुलवाने के लिए खड़ा रहना पड़ता है। डीएम व जिला गन्ना अधिकारी को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने जांच कर शिकायत सही पाई जाने पर गन्ना क्रय केंद्र हटवाने के आदेश दिए थे। मगर मिल के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश राय ने टिकौला शुगर मिल के जीएम से बात कर किसानों की समस्या का समाधान करने की बात कही है। जीएम ने शीघ्र समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर फराईम, मोहम्मद अहसान, रईस, साबिर, मोहम्मद हसन, सुशील कुमार, मलखान सिंह, गोपीचंद, रमेश, चंद्रपाल सोनी, ओमप्रकाश, भागमल, सोहन सिंह, सत्यप्रकाश, ईश्वरदास, राजपाल, भोपाल, मोहम्मद हारुन, अब्दुल समद, अमीर आलम आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें