फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मूर्ति की स्थापना पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मूर्ति की स्थापना पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

भोपा। कस्बा भोकरहेड़ी स्थित शेरों वाले मंदिर में बैंडबाजों से शोभायात्रा निकालकर राधा-कृष्ण जी की मूर्तियां की स्थापना की गई। गंगा खादर स्थित बाबुचर कुटी के महंत धर्मदास ने पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कुंआ पट्टी मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड नेहरू चौक, नई बस्ती बाजार, आधा गांव, बड़ा पट्टी होती हुई शेरों वाले मंदिर में पहुंची। यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित नरेश शर्मा, रमेश शास्त्री, दीपक शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की स्थापना कराई। शोभायात्रा में बिटटू लंबरदार, समरपाल सिंह, बबला शर्मा, ललित, बॉबी, वीर सिंह, बिल्लू, सुनील, ओमवीर सिंह, यश कुमार, विपिन, अर्जुन सिंह, श्रीपाल, यशवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। उधर, गांव टंढेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें प्रधान सुरेश पहलवान, पूर्व प्रधान पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कोरी, कृष्णपाल, भोरम सिंह, प्रदीप सैनी, विनोद, राजेश, महंत चंद्रपाल भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लड्डू गोपाल को भोग लगाकर व्रत खोला
जानसठ। कस्बा व क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों में सुंदर धार्मिक झांकी लगाई गई। अमरनाथ की गुफा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र बनी। जन्माष्टमी के पर्व पर आदर्श कॉलोनी के शिव मंदिर, मोहल्ला सैनीनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जागरण का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा किया गया। कस्बे में ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, सीएचसी मंदिर, मंगल मोहल्ला शिव मंदिर, हुसैनपुरा राधा कृष्ण मंदिर, मिश्रान मोहल्ले के देवी मंदिर आदि में भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकियां लगाई गई। ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर अमरनाथ की गुफा व लड्डू गोपाल का पालना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल को भोग लगाया गया। मंदिरों में झांकियां देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर यनेश तंवर, सूरज, प्रवीन तंवर, पोपिंद्र कुमार, प्रदीप राणा, अनुज सैनी, गौरव पंड़ित, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें