फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिस्ट ग्रुप का नागरिकों की ओर से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आर्मी की इलेक्ट्रॉनिक एंड मेकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) अपने कोर के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर अल्ट्रा साइकिलिंग अभियान शुरु किया गया। यह 25 हजार किलोमीटर की साइकिलिंग अभियान ईएमई सेंटर सिकंदराबाद 15 अगस्त को शुरु हुआ, जो 2 सितंबर को पूरा होगा। नगर में पहुंचने पर आर्य समाज में साइकिलिंग अभियान में भाग लेने वालों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

120 दिन के लिए सफर पर निकला सात साइकिलिस्ट का ग्रुप जय भारत दल शुक्रवार की शाम को हाइवे से होता हुआ नगर में पहुंचा। आर्य समाज में नागरिकों व उनके परिवार से संबंधित लोगों ने ग्रुप का भव्य स्वागत किया। टीम को लीड कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल कर्नल विशाल अहलावत ने बताया कि सेना को साहसपूर्ण करियर के रुप में दर्शाते हुए युवाओं को ही आकर्षित करना उनका मकसद है। उनका यह साइकिलिंग अभियान पूरे भारत में जाएगा और 2 सितंबर को दिल्ली में पहुंचकर पूरा होगा। मौके पर चौधरी जगत सिंह, रालोद के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, धनेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र अहलावत, प्रदीप अहलावत, संजय अहलावत, चौधरी सतेंद्र, जसबीर राणा, कैप्टन जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें