फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था का विषय-डूंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर का मुद्दा हिंदुओं की आस्था से जुड़ा : डूंगर
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का विषय देश के एक सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था का विषय है। राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले 400 सालों से लड़ाइयां लड़ी, आंदोलन किए जिसमें कई लोग शहीद भी हुए। इसके बावजूद राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। मेरठ महानगर के बजरंग दल की ओर से यह यात्रा तीन अगस्त को मेरठ से चली थी। बुधवार को हरिद्वार से चलकर नगर में पहुंची एक कांवड़ राम मंदिर के नाम यात्रा का बजरंग दल, विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

केके जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण हो। राम मंदिर राजनीतिक विषय नहीं है। यह देश के एक सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था का विषय है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया शांति चाहती है। शांति कहां मिलेगी, शांति का मार्ग भारत से होकर जाता है। दुनिया में शांति सिर्फ भगवान राम के स्मरण से ही मिलेगी। उन्होंने सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर धर्मस्थलों के निर्माण का पुरजोर विरोध करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने पर बल दिया। इस कांवड़ यात्रा में एक सौ कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान मेरठ महानगर के विहिप मंत्री गोपाल शर्मा, निमेश वशिष्ठ, सत्यजी, नीरज, सौरभ त्यागी, आशु त्यागी, गौरव कटारिया, गुलाब बजरंगी, भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, चंद्रमोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें