जलाभिषेक कराने की सभी तैयारियां पूरी
जानसठ। प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ हवन के बाद 21 कन्याओं से कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कराया गया।
बुधवार को प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ मंदिर समिति द्वारा 21 कन्याओं अवनी, अक्षी, अहाना, अक्षरा, सृष्टि आदि द्वारा कराया गया। मंदिर पर बुधवार से ही कांवड़िये पहुंचने प्रारंभ हो गए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण तंवर, मनोज वर्मा, सभासद विकास गुप्ता, नरेश सिंगल, सूरज, पंकज, सुनील आदि का सहयोग रहा। वहीं, दूसरी ओर कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा, मोहल्ला मिश्रान में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रविंद्र भड़ाना द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभासद अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, संदीप कुमार, योगेंद्र, प्रमोद तेजियान, दिनेश शर्मा, अजय, मोहित, अनुज आदि मौजूद रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीन तंवर ने बताया कि शिवभक्तों के लिए मंदिर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कराने व अन्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
कांवड़ियों को जूस और फल वितरित
मोरना। कांवडिय़ों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जूस और फलों का वितरण किया। भोपा गंगनहर पटरी से बाइक सवार व पैदल कांवड़ियों का लगातार आना जारी है। इसको लेकर नमामि गंगे सह संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने कांवड़ियों के बीच फ्रूटी व फल वितरित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेलड़ा पुल के पास स्थित मोरना चीनी मिल के कांवड शिविर में भी जूस व फ्रूटी के पैकेट कांवडिय़ों को दिए गए। इस मौके पर पंकज माहेश्वरी, कक्कू शर्मा, विजय राठी, गुरदास वालिया, संजय कोरी, आशीष निर्वाल, योगेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।