फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पैसों से नुमाइश में नाच गाना देखते हैं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का पैसा नुमाइश पर खर्च करने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश की शुगर मिलों पर किसानों के गन्नों का अरबों रुपये बकाया है। अहलावत का आरोप है कि शुगर मिलों की ओर से खाईखेड़ी और बुढ़ाना किसानों का बकाया भुगतान नहीं देकर मुजफ्फरनगर में चल रही नुमाइश में पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ने का भुगतान तथा अन्य मांगों को लेकर डेढ़ लाख किसान 23 सितंबर को हरिद्वार से पैदल यात्रा प्रारंभ कर दो अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर पहुंचेंगे। उन्होंने किसानों से इस पैदल यात्रा में काफी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चीतल पार्क में बुधवार को आयोजित भाकियू की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जनपद के अधिकारी जब शुगर मिलों से नुमाइश के कार्यक्रमों में कव्वालियों के आयोजन कराकर पैसा खर्च करवा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों से कतई उम्मीद नहीं कराई जा सकती है कि वे किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करा देंगे। किसान नुमाइश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की घोर निंदा करती है। अगर खाईखेड़ी व बुढ़ाना की शुगर मिलों ने शीघ्र ही किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कराया गया तो भाकियू मिल गेट के सामने धरना प्रारंभ करेगी। डेढ़ लाख किसान 23 सितंबर को हरिद्वार से पैदल यात्रा करते हुए दो अक्तूबर को दिल्ली राजघाट पर पहुंचे। पैदल यात्रा में ट्रैक्टरों की संख्या भी भारी तादात में होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जुगल किशोर नावला तथा बड़सू के सत्यदेव शर्मा को न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्षता बिजेंद्र और संचालन नगराध्यक्ष मनोज सहरावत ने किया। ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, तहसील अध्यक्ष अंकुर मुखिया, सचिव विदेश मोतला, अनिल मोतला, कुलदीप त्यागी, शिवकुमार, विकास, दीपक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें