फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का घटतौली व बकाया गन्ने के भुगतान को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सहकारी गन्ना समिति में किसानों ने शुगर मिल में घटतौली का पैसा देने और गन्ने का ब्याज सहित बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 जून से शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की ओर से शनिवार को समिति में किसानों ने धरना दिया। कहा कि शुगर मिल में 2016-17 में 7.20 क्विंटल की घटतौली पकड़ी गई थी। किसानों का अभी तक उस घटतौली का भुगतान नहीं किया गया है। पेराई सत्र 2017-18 में भी मिल में घटतौली पकड़ी गई। किसानों का इसका भुगतान भी नहीं दिया गया। शुगर मिल से घटतौली का पैसा तथा गन्ने का ब्याज सहित भुगतान हर हाल में लिया जाएगा। धरने की सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज समिति में पहुंचे। धरने पर ही किसानों ने एसडीएम को अपनी तीन सूत्री मांगों से अवगत करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने डीसीओ व मिल अधिकारियों से बातचीत करके किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर सतबीर प्रधान, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, तिसंग बावना मंच के चौधरी उधमसिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, सुमित, बाबूराम अंतवाड़ा, बोबिंद्र, शिवकुमार प्रधान, प्रवेश कुमार लटूरे, विपिन प्रधान, रमेश, राजेंद्र, इकबाल, भारतवीर आर्य, प्रमोद अहलावत, रामनिवास प्रधान आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें