फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हजारों रुपए की फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की हजारों रुपये की फसल नष्ट
विज्ञापन

जानसठ। गांव अहरोड़ा के किसानों की गन्ने की खड़ी फसल में अज्ञात चालक ने कार घुमाकर हजारों रुपये की फसल को नष्ट कर दिया, जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने पुलिस को अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन

गांव अहरोड़ा निवासी किसान व गुर्जर सद्भावना सभा के सचिव सतीश भड़ाना ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि जब वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर पहुंचा तो गन्ने की खड़ी फसल को देखकर आश्चर्य चकित रह गया। गन्ने की फसल में किसी सनकी कार सवार चालक ने रंजिशन रखते हुए फसल में कार घुमा घुमाकर बुरी तरह से नष्ट कर दी है। एक सप्ताह पूर्व भी गांव अहरोडा के किसान सुभाष शर्मा, धारा सिंह, रामबल सिंह व धनपाल आदि किसानों की भी गन्ने की फसल इसी तरह से नष्ट कर दी गई थी। किसानों को लाखों रुपयों की फसल का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से अज्ञात चालक को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई करने तथा रात के समय में गांव के जंगल में गश्त करने की मांग की। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने शीघ्र ही कार चालक को पकडने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें