फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली की निष्ठा सिंघल बनना चाहती है सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली की निष्ठा सिंघल बनना चाहती है सीए
विज्ञापन

खतौली।
सीबीएसई 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में खतौली निवासी निष्ठा सिंघल ने मुजफ्फरनगर के होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल में कॉमर्स वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जिले की सूची में निष्ठा का 10वां स्थान रहा है।
विज्ञापन

जिला शामली की मूल निवासी निष्ठा सिंघल ने मेरठ में 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उसके पिता विक्रम सिंघल हरिद्वार में अपना बिजनेस करते हैं। वर्ष 2008 में निष्ठा की मां रुचि सिंघल की अचानक मृत्यु हो गई थी। निष्ठा पिछले दो वर्षों से रेलवे रोड निवासी अपने नाना विजय प्रकाश अग्रवाल व नानी कृष्णा अग्रवाल के पास रह रही है। छोटी बहन रिया सिंघल भी साथ में ही रहती है। छोटी बहन ने खतौली के मेपल्स एकेडमी में इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा दी है। उसने अपने नाना व नानी के घर पर ही रहते हुए होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी। निष्ठा का कहना है कि वह आगे की पढ़ाई करके सीए बनना चाहती है। निष्ठा का खेलों बैडमिंटन खेलना पहली पसंद है। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, नाना व नानी तथा स्कूल के अध्यापकों व अध्यापिकाओं को दिया है। निष्ठा की सफलता को लेकर नाना व नानी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें