उधार मांगने पर मिली धमकी
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा के एक व्यक्ति को उधार की रकम मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने आरोपी के विरुद्ध थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुकल्लमपुरा के सत्यपाल पुत्र भाग सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मीरापुर के मोहल्ला कोटला निवासी कामिल और जीशान ने 40 हजार रुपये में दो भैंस उधार खरीदी थी। आरोप है कि दोनों लोगों ने उसके पशुओं की कीमत नहीं दी। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरापियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छह जुआरी पकड़े
मीरापुर। पुलिस ने पंजाबी कालोनी में छापा मारकर एक घर में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 6400 रुपये तथा ताश आदि बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नफीस पुत्र शफीक निवासी मौहल्ला कोटला, शहजाद पुत्र शमशेर, शौकीन पुत्र फैजान, आसिफ पुत्र हाजी सगीर निवासीगण मौहल्ला कमलियान तथा शहजाद पुत्र मुन्ना निवासी पंजाबी कालोनी शामिल है।