बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए जुलूस निकाला
मोरना।
कठुआ कांड की मृत बच्ची तथा उसके पीड़ित परिजनों को को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आरोपियों को शीघ्र फांसी देने की मांग को लेकर ककरौली में युवकों ने विशाल जुलूस निकाला व विरोध प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
गांव ककरौली में शुक्रवार दोपहर मोहम्मद तनवीर के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवकों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी। जुलूस अरबी मदरसे से आरंभ होकर बस स्टैंड, जानसठ मार्ग से होता हुआ ईदगाह पर समाप्त हुआ। युवकों ने पीड़िता के मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। जुलूस में इमरान खान, काजिम अब्बास, नदीम, रजा जैदी, अमजद, बबलू, जुनैद, गुल सनव्वर, भोला, आरिफ, आशिक, कादिर सलमानी, शोएब, अमीर आलम, मुनीर आलम, डा. खुशनसीब, रिजवान, आमिर, कारी गुफरान, दानिश, वसीम मलिक, बिलाल नकवी, अख्तर जैदी, सलमान गुडडा आदि शामिल रहे।