फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बच्ची की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा में बच्ची की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटा जिले में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में अहिल्याबाई चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मोमबत्ती जलाकर मृतक बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई।
लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर यूथ ब्रिगेड ने अहिल्याबाई चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। हत्या की घटना को बेहद दुखद बताया गया। आठ साल की बच्ची के हत्यारों को फांसी की मांग की गई। मोमबत्ती जलाकर मृतक बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण पाल, जिलाध्यक्ष मोनू पाल, मंडल अध्यक्ष रविंद्र पाल, दर्शन सिंह, सभासद ओमसिंह, सलेकचंद, हनी पाल, अरविंद धनकर के साथ विनीत, विकास, अंशुल, विपिन पाल, अक्षय पाल, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरनगर। देशभर में बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में रालोद ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मार्च में शामिल रहे।
रालोद छात्रसभा ने प्रकाश चौक से लेकर टाउन हाल में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च से देश में बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने की मांग भी की गई। हर्ष राठी, समद खान, डोली निर्वाल, रीगल बोपाडा, अमृत सैनी, विशाल कश्यप, अभय अहलावत, ऋषभ बालियान, हर्षित अहलावत आदि रहे। संयोजक प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें