बुढ़ाना। गांव चिरौली नवादा के प्राइमरी स्कूल में 10 मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ। इस मौके पर हिंदू ग्रामीणों द्वारा आयोजित सामूहिक निकाह से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश गया।
भौराकलां क्षेत्र के गांव चिरौली नवादा के प्राइमरी स्कूल में आयोजित सामूहिक निकाह कार्यक्रम में मोमीना, साहिस्ता, शबनम, शाइना, सबीना निवासी चिरौली, साइमा प्रवीण, साहिबा निवासी पुरबालियान, सना जसोई रिजवाना दिल्ली को हाफिज मेहरबान व मुस्तकीम ने निकाह पढ़ाया। निकाह के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समाजसेवी मुकेश बंसल ने सभी नव दंपतियों को उपहार स्वरूप डबल बेड, अलमारी, सिलाई मशीन, 21 बर्तन, साइकिल, भेंटकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मौजूद नव दंपतियों के परिवार वालों ने सामूहिक निकाह कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिद्धार्थ बालियान, सुमित, रामशरण, फेरू सिंह आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।