फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से सशक्त बनेगी बेटियां: प्रीता हरित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा से सशक्त बनेगी बेटियां: प्रीता हरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर बेटियों को शिक्षित बना कर सामाजिक उत्थान के प्रेरक थे। रूढ़िवादिता, अंधविश्वास को छोड़ कर वैज्ञानिक सत्य के साथ चले।
विज्ञापन

गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में डॉ भीमराव अंबेडकर बौद्ध ट्रस्ट की द्विवार्षिक सभा में मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने ट्रस्ट की स्मारिका का विमोचन किया। हरित ने कहा कि शिक्षा से ही समाज बदलेगा। वंचित और उपेक्षित समाज आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़े और बेटियों को उच्च शिक्षित बनाएं। पाखंड और अंध विश्वास के प्रति समाज को जागरूक बनाए। तथागत गौतम बुद्ध के तार्किक विचारों की शक्ति से जीवन को बदले, तभी राष्ट्र में नया परिवर्तन दिखाई देगा। ट्रस्ट महासचिव जी.सिंह ने संस्था के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बीडी जयंत, हरि शर्मा, मास्टर ऋषि गौतम, सत्यप्रकाश, बाबू सिंह बौद्ध, चैनपाल, ओमप्रकाश, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इलम सिंह बौद्ध और संचालन जी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें