फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जलाएं वेद की ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जलाएं वेद की ज्योति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज के स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने देश के नवनिर्माण में महर्षि दयानंद सरस्वती के त्याग, संघर्ष, देश प्रेम और वैदिक ज्ञान के अमिट कार्यों का स्मरण किया। गांधी कॉलोनी में अनुयायियों ने प्रभातफेरी निकाल कर घर-घर वेदों की ज्योति जगाने का संदेश दिया। नई मंडी आर्य समाज में सोरम गांव की आर्य विदूषी शांति बहन का आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अभिनंदन किया।
गांधी कालोनी आर्य समाज में यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, सुख और समृद्धि की कामना की गई। यज्ञ ब्रह्मा शांता प्रकाश शास्त्री और यज्ञमान अशोक, संगीता राठी तथा डॉ संदीप आर्य रहे। ओम ध्वजारोहरण आचार्य गुरुदत्त आर्य ने किया। इंदरपाल शास्त्री, रोशनलाल ने महर्षि दयानंद की महिमा बताई। स्कूली बच्चों के बैंड के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर ब्रजपाल सिंह, राकेश ढींगरा, जय सिंह आर्य, दिनेश ढींगरा, नरेंद्र सिंह, ब्रजबीर सिंह, गजेंद्र राणा, मास्टर ब्रहम सिंह, धर्मवीर मलिक, देवेंद्र राणा, अमित पटपटिया, नरेंद्र रॉयल, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, मैनपाल सिंह, दिनेश त्यागी, यतेंद्र त्यागी, बहन उषा, ओमवती, चंद्रवती, नंदनी आर्या, वीणा बालियान आदि ने ईश्वर प्रार्थना और प्रेरणाप्रद भजन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज नई मंडी में वेद मंत्रों से यज्ञ हुआ। वैदिक प्रचार को समर्पित सोरम गांव की विदुषी बहन शांति आर्या को शॉल और सम्मान राशि भेंट कर संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अभिनंदन किया। आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद सरस्वती ने समाज सुधार के लिए अतुलनीय कार्य करें। महिलाओं को शिक्षा और वेद अध्ययन का अधिकार दिलाया। इंजीनियर कर्ण सिंह, राकेश आर्य, आरपी शर्मा, यशपाल सिंह, गुलवीर सिंह, देवी सिंह, मंगत सिंह आर्य, सोमपाल सिंह, राजपाल सिंह चाहल, डॉ नरेश, मंजू त्यागी, खुशी, कृपा शंकर शर्मा, आनंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें