फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव निजामपुर हरचंद निवासी आदेश सैनी अपने पिता जयचंद को साथ लेकर जानसठ के गांव भलेड़ी में अपने बीमार रिश्तेदार नरेंद्र को देखने गया था। बुधवार को गंगनहर पटरी से बाइकसे दोनों घर लौट रहे थे। भोपा नहर पुल के पास दूसरी दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गए। बाइक बस के नीचे फंस गई तो लोगों ने बमुश्किल बाहर निकालकर दोनों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को रेफर किया गया। वृद्ध जयचंद की हालत चिंताजनक बताई गई है। दूसरी ओर भटौड़ा निवासी कंवरपाल पुत्र रामसिंह भी घायल हो गया। कंवरपाल बाइक से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


गन्ने की फसल जली
भौराकलां। गांव सावटू निवासी राकेश पुत्र बलजोर के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से फसल जल गई। बुधवार देर शाम खेत में लगी आग के कारणों का पता नहीं चला। आग लगने के कारण पड़ोस के खेतों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। किसान की लगभग पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्राम प्रधान असेंदर ने एसडीएम से किसान को मुआवजा दिलाने और शुगर मिल से पर्ची की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें