भागवत का प्रारंभ सत्य से है: ओझा
मुजफ्फरनगर।
कथा व्यास मनीष भाई ओझा ने कहा कि भागवत का संबंध सत्य से है। भागवत ऐसा ग्रंथ है जो किसी के नाम से शुरू नहीं होता।
सनातन धर्म सभा भवन में भागवत कथा में ओझा ने कहा कि कथा के छह नियम होते हैं। कथा व्यास का भी अपना कोई व्यक्तित्व होता है। उन्होंने शुकदेव मुनि और राजा परीक्षित चरित्र के साथ मनुकर्दम ऋषि के चरित्र का भी वर्णन किया। कथा प्रवाह में वाराह अवतार की संपूर्ण कथा तथा कपिल मुनि के उपदेश को श्रोताओं को समझाया। कथा में नरेंद्र अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सचिन अग्रवाल ने महाराज श्री का माल्यार्पण किया। सुशील शर्मा, सुशील गोयल, अंजूल भूषण, संजय शर्मा, संजय कुमार, ब्रजमोहन सिंघल, विनित कुमार, अर्जुन अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
शिवकुमार अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। राजकीय वाहन चालक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से शिव कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। विजय पाल संरक्षक, राजीव शर्मा महामंत्री, विपिन कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार यादव ऑडिटर, रोहित कुमार संगठन मंत्री, अशोक प्रचार मंत्री बनाए गए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में हुए।