फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांव पचेंडा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

गांव के युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 30 किलोभार वर्ग में हनी मुकंदपुर प्रथम, जोनी मुकंदपुर द्वितीय, 35 किलोभार में कर्तव्य पचेंडा, देवांश मुकंदपुर, 38 किलोभार वर्ग में हिमांशु पचेंडा, मयंक मुकंदपुर, 42 किलोभार वर्ग में सौरव पचेंडा, सागर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 47 किलोभार वर्ग में दुष्यंत, जुबैर, 52 किलोभार वर्ग में सुहेल मखियाली, आदिल शाहपुर, 58 किलोभार वर्ग में अंकित, उवेश मंसूरपुर, 66 किलोभार वर्ग में दीपक, वीशू मुकंदपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा भी 74 किलोभार वर्ग में जान मोहम्मद तीगरी, राजीव मुकंदपुर, 84 किलोभार वर्ग में अक्षय, रुद्र तथा 84 किलोभार से अधिक वर्ग में संस्कार, दिपेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। इसके अलावा बालिका वर्ग में मीनाक्षी साक्षी, रिया प्रथम, हषता, बुलबुल द्वितीय रही। मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका सिंह, अर्जुन पहलवान, नकुल पहलवान, रामपाल, बिजेंद्र मुखिया, अनुज पहलवान, कालू खलिफा, प्रवीण, राजकुमार प्रजापति, विक्रम सैनी, सोहनवीर आदि रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष युधिष्ठिर पहलवान रहे। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें