वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चे सम्मानित
शाहपुर। गांव पलड़ी में लिमरा एजुकेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाहपुर के गांव पलड़ी में पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव उमरपुर के प्रधान व सपा नेता अतहर हसन खान व राशिद अजीम के अलावा समाजसेवी डॉक्टर अब्बास अली रहे। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नाजिया कुरैशी समेत अन्य मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को गुलजार खान, डा. अनुज अग्रवाल, हाफिज याकूब, अकरम खान, हाजी इदरीश आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सभासद उमेश गोयल ने की। इस दौरान नौशाद मलिक, मास्टर राशिद खान, हाफिज खालिद, वकार कुरैशी, मुशीर कुरैशी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
छबील लगाई
मोरना। मोरना में छबील लगाकर राहगीरों शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मोरना व जानसठ मार्ग पर चौधरी चरण सिंह चौक पर हाजी रईस मोहम्मद द्वारा तिलावत-ए कुरान पाक के साथ छबील का शुभारंभ किया गया। मोहसिन रजा जैदी, शाहिन अब्बास, वसीम, नदीम, मुदस्सिर हुसैन, मुजम्मिल हुसैन, अयूब अब्बास, मोहम्मद आजम, पप्पू, वाजिद, यावर, समीर, सज्जाद, बादशाह अली, जहीर, शकील, रफत, चुनान, लारेब ,आसिम अब्बास आदि ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। छबील का आयोजन अंजुमने अब्बासिया मोरना की ओर से किया गया।