फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। प्रशासनिक अफसरों और पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक नहीं जाने दिया। पुलिस ने उन्हें महावीर चौक तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कई रोज से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम योगी से मिलने की योजना बनाई। जीआईसी के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सभा स्थल पर पहुंच गईं। यहां पर गेट पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिफर पड़ीं। घंटों तक हंगामा किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और पुलिस अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। अफसरों के धमकाने पर कई कार्यकर्ताओं की आंखों से आंसू निकल आए। पुलिस कार्यकर्ताओं को महावीर चौक तक खदेड़कर आई। गुस्साई कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें