फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा मीरापुर की प्रबंधक गीता सिंह ने माता के दरबार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की माताओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या शैली गांधी ने कन्या पूजन का महत्व बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभा पांडे, डिंपल, रेणू, पूजा व पल्लवी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कमल प्रकाश आर्य मयंक पाराशर, शमशुदीन मेवाती, छवि शर्मा, प्रीति शर्मा, नवनीत कुमार, वरूण कुमार, अंजलि शर्मा आदि का सहयोग रहा।

पॉलीथिन के नुकसान बताए
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। जिला विज्ञान क्लब द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता अभियान के तहत प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम मदरसा इस्लामिया जामिया में किया गया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ विकास कुमार ने बताया कि पॉलीथिन का नियमित प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अथवा पॉलीथिन की जगह जूट या कपडे़ के थैले का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मरदसे के प्रबंधक मोहम्मद अरशद कासमी ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम में पॉलीथिन जागरूकता विषय पर करीब 300 छात्र-छात्राओं ने व्याख्यान, नाटिका, चार्ट, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। राबिया, शमा, मंतशा, भावना, अवनी, शशिकांत के चार्टों को पुरस्कृत किया गया। सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की नाटिका को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दयाचंद भारती, आकिल, मौलाना सईदुज्जा, मुन्ना ठाकुर, नूरू खां, मोनिका सिंह, पूजा गोस्वामी, रूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आकांक्षा, अजय कुमार, कुमुदनी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान चलाया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। स्वच्छता अभियान के तहत नयागांव भुम्मा में सफाई अभियान चलाया गया। सीताराम पाल के नेतृत्व में नहर स्थित हनुमान मंदिर से लेकर कुतुबपुर तक रास्ते पर सफाई की गई। गड्ढों को भी ग्रामीणों की मदद से भरा गया। रामस्वरूप पाल, सीताराम पाल, विजयपाल, गजेंद्र पाल, वरुण चंदेल, वेदपाल, चरण सिंह, मूलचंद, सुनील गिरी, कृष्णपाल, रोहताश, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, थाना परिसर में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें