फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र को लेकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर गन्ना सुरक्षण बैठक में देवबंद चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र को लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

गन्ना समिति रोहाना कलां के प्रांगण में सभापति कुसुम त्यागी के पति प्रवीण त्यागी की अध्यक्षता में सुरक्षण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 6 सर्किल के डायरेक्टरों के साथ रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, कुटेसरा, दयाचंद चौकड़ा, घिस्सुखेड़ा, मुथरा, सदपुरा, कसौली, बिरालसी, रोनी हरजीपुर, कान्हाहेडी, पीपलशाह आदि के किसानों ने बैठक में भाग लिया। कुछ किसान देवबंद चीनी मिल के क्रय केंद्र लगवाने की मांग कर रहे थे तो अधिकांश किसानों द्वारा गतवर्ष गन्ने का उठान और तौल बाधित रहने के कारण गन्ना क्रय केंद्र हटवाने की मांग कर अन्य चीनी मिलों रोहाना और तितावी मिल को गन्ना आवंटित करने की मांग पर अड़ गए। बैठक में देवबंद, तितावी, खाईखेड़ी, रोहाना मिल के प्रतिनिधि अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विशेष सचिव नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें