फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करेंगे: बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करेंगे : बीजेपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें नई तकनीक की जानकारी देने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि छह सितंबर से पार्टी कार्यकर्ता कृषि वैज्ञानिकों के साथ किसानों के बीच जाएंगे और उन्हें उन्नत खेती की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। किसानों की आय बढ़े और खेती में सुधार हो, इसके लिए अलग से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा किसान मोर्चा को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। छह सितंबर से जिले के गांव, मंडल और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल संयोजकों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करनी है। जिला संयोजक तेजपाल सिंह ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए किसान को जागरूक होना पड़ेगा। किसानों को नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करनी होगी। इस मौके पर ठाकुर मनवीर सिंह, मछेंद्र सिंह, सुनील तायल, मनोज शर्मा, योगेंद्र बिरालसी, किरनपाल पंवार, अंकुर सिंघल, राजेंद्र पंवार, सुधीर त्यागी, संजय बिट्टू, विजयवीर सिंह, राकेश कुमार, अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें