कर्म एवं लक्ष्य की भूख होनी चाहिए: सुतार
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सामाजिक, देश की अनेक समस्याओं को कैनवास पर उतारा। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति में कर्म और लक्ष्य के पाने की भूख होनी चाहिए। युवा हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश और समाज की तरक्की के लिए आगे बढ़कर कार्य करने चाहिए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित रामवनजी सुतार और चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ महावीर सिंह, असद फारुखी, निशांक जैन ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि सुतार ने कहा कि व्यक्ति को उसके कर्म एवं लक्ष्य की भूख होनी चाहिए, जितनी ज्यादा लक्ष्य के प्रति भूख होगी उतना ही बड़ा उसका लक्ष्य होगा। कला गुरु महावीर सिंह ने कहा कि युवा जोश को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कला अमूल्य है, इसको व्यर्थ समझना नासमझी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सामाजिक समस्याएं शिक्षा, बेरोजगारी को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, डॉ एनजी मजूमदार, डॉ पूनम शर्मा, डॉ आरएस सक्सेना, डॉ मनोज धीमान, डॉ पुरूषोत्तम, प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल आदि मौजूद रहे।