फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP news: हरेंद्र मलिक समेत 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा सहारनपुर, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत

Sat, 05 Sep 2026 10:10 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर

सार

सहारनपुर में ध्वस्त की गई मस्जिद को लेकर सियासत भी गरमा गई है। रविवार को मुज़फ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर जाएगा और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी रिपोर्ट पार्टी प्रदेश कार्यालय में सौंपेगा।
विज्ञापन
16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा सहारनपुर - फोटो : समाजवादी पार्टी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करने के मामले में रविवार को सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दौरा करेगा। सपा सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी शामिल रहेंगे। सपा का कहना है कि चार सितंबर की शाम मस्जिद को सील करते समय उसे नहीं गिराने का आश्वासन दिया गया था। प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचकर मंडलायुक्त से मुलाकात करेगा। वह मस्जिद से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सपा के कई बड़े नाम शामिल
प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद हरेंद्र मलिक, कैराना सांसद इकरा हसन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक अतुल प्रधान, विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली, विधायक रामऔतार सैनी, एमएलसी किरन पाल कश्यप, पूर्व विधायक माविया अली, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, अब्दुल वाहिद, हाजी नवाब अंसारी, जिया चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें