फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं 157 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं 157 शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में समाधान पोर्टल आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर वर्तमान में 157 शिकायतें लंबित हैं। इनका निस्तारण नहीं होने पर आमजन का फीड बैक ठीक नहीं है।
जनपद में पिछले छह माह की अवधि में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गईं शिकायतों की बात करें, तो अब तक यहां 8,567 शिकायतें दर्ज कराईं गईं हैं। वहीं, सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी इसी अवधि में जिले में 3,405 शिकायतें दर्ज कराई गईं हैं। इनमें उल्लेखनीय यह कि आईजीआरएस पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गईं अधिकांश शिकायतें देहात क्षेत्र से संबंधित हैं, जिनमें भूमि व राजस्व विवाद, मारपीट के साथ ही फर्जी मामलों में फंसाए जाने से संबंधित हैं। ये सभी वे शिकायतें ऐसे लोगों द्वारा दर्ज कराई गईं हैं, जिनका आरोप है कि थानों में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा इनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इनमें से वर्तमान में 157 शिकायतें लंबित हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इन मामलों में नहीं हुई कार्रवाई----
केस एक- भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी प्रेमनाथ ने आईजीआरएस पर करीब दस दिन पूर्व मारपीट व चोरी के मामले में थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत अब तक लंबित है। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि यह शिकायत थाने पर 12 जनवरी को प्राप्त हुई, जल्द ही कार्रवाई कर इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।
केस दो- शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां निवासी जावेद ने आईजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि गांव के दबंगों ने सार्वजनिक नाले को बंद कर दिया है। इससे गांव की सड़कों पर जलभराव हो रहा है। जावेद का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।
इन शिकायतों में हुआ समझौता-----
केस एक- भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी रूबी ने सास-ससुर पर अपने भाई को झूठे मामले में फंसाए जाने की शिकायत ऑनलाइन आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। रूबी का कहना है कि उसके मामले में समझौता हो गया है।
केस दो- शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी गुफरान ने आईजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में लगे मोबाइल टॉवर को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश रखते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। गुफरान ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके मामले में ग्रामीणों द्वारा समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .....
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि ऑनलाइन दर्ज कराई जाने वाली अधिकांश शिकायतें गांव की आपसी रंजिश, विवाद से संबंधित होती हैं। इन्हें थाना स्तर पर पहले ही निस्तारित कर दिया जाता है, लेकिन कोई भी एक पक्ष इससे संतुष्ट नहीं होता और आईजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा देता है। अधिकांश मामले इसी प्रकार के पाए जाते हैं, जिनका जांच के बाद निस्तारण कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें