फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छूट्टियों में हिल स्टेशन रही लोगों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छूट्टियों में हिल स्टेशन रही लोगों की पसंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्कूल, कॉलेजों में पड़ी गर्मियों की छुट्टियों में लोगों ने सबसे अधिक हिल स्टेशनों, धार्मिक एवं एतिहासिक स्थलों पर घूमना पसंद किया। यह रोडवेज बसों के आंकड़े बता रहे है। मई माह के साक्षेप जून माह में निगमों की बसों में 91 हजार से अधिक यात्रियों ने हिल स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की यात्रा की। इससे रोडवेज परिवहन निगम को भी अच्छी आय हुई। हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश रूट पर ही डिपो ने गत माह से 60 लाख रुपये अधिक आय अर्जित की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो ने गर्मियों के अवकाश में हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, आगरा, रुद्रपुर, काठगोदाम, जयपुर आदि हिल स्टेशनों, धार्मिक और एतिहासिक स्थानों पर निगम की बसों का संचालन अधिक किया। सबसे अधिक यात्रा उत्तराखंड में चार धाम और अन्य स्थानों की यात्रा पर गए। डिपो के रिकार्ड के अनुसार मई माह में इन मार्गों पर बसों में 470977 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि जून माह में 562513 यात्रियों ने यात्रा की, जो 91536 अधिक है। मई माह में इन मार्गों से डिपो को 2.58 करोड़ रुपये की आय हुई, जो जून में बढ़ कर 3.19 करोड़ यानि 60.68 लाख रुपये अधिक हुई है। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि जून माह में गर्मियों के अवकाश में डिपो को अच्छी आय हुई है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश मार्ग पर अधिक बसों का संचालन किया, क्योंकि यहां की सवारी अधिक मिली। डिपो की रोजाना की आय में जून माह में प्रतिदिन दो लाख रुपये की अधिक बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें