फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके जैन डिग्री कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने बीकॉम और प्रोस्पेक्टस शुल्क वृद्धि करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र-छात्राएं केके जैन डिग्री कालेज में पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि कालेज प्रशासन द्वारा बीकॉम की वार्षिक फीस 7945 रुपये थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई। इसके अलावा प्रोस्पेक्टस शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है। जिसका प्रभाव गरीब छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। कालेज प्रशासन से शुल्क वृद्धि का कारण बताओ और इस शुल्क वृद्धि को खत्म करने की मांग का एक ज्ञापन प्राचार्या नीतू वशिष्ठ को सौंपा। मौके पर नगर मंत्री माधव गुप्ता, विभांशु शर्मा, ठाकुर विनोद चौहान, मोहित धारीवाल, विकास राजपूत, अभिषेक राजपूत, अक्षय कुमार भुर्जी, अभिषेक राणा, शुभम भटनागर, नितिन भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें