फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने के लिए तेजी से शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ मार्ग को ठीक कराने के साथ अहिल्याबाई चौक का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। मार्ग में बने डिवाइडरों को भी पेंट आदि कर दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कांवड़ मार्ग समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर जाते हैं। कांवड़ का मुख्य रूट नगर से होकर गुजरता है। बझेड़ी मार्ग से कांवड़िए शहर में प्रवेश करते हैं तथा मदीना चौक, सरवट, कच्ची सड़क, रुड़की रोड होते हुए शिव चौक पर जलाभिषेक करने के बाद मेरठ रोड से निकल जाते हैं। कांवड़ मार्ग पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कच्ची सड़क पर बने डिवाइडरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके अलावा मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड के डिवाइडर भी ठीक कराए जा रहे हैं, लेकिन अभी शिव चौक से नावल्टी चौक तक डिवाइडर पर काम शुरू नहीं हुआ। शिव चौक से अहिल्याबाई चौक तक सड़क का निर्माण हो चुका है। शुक्रवार को पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल गांधी कॉलोनी के सरवट क्षेत्र, कच्ची सड़क, गाजा वाली पुलिया, शिवपुरी, मोहल्ला लद्दावाला, प्रेमपुरी में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अहिल्या बाई चौक के हो रहे सुंदरीकरण को भी देखा। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी, सफाई निरीक्षक संजय सिंह, उमाकांत शर्मा, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें