फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल और जमीन का दुरुपयोग न करें किसान : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि और गन्ने के बकाया भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। जल और जमीन का दुरुपयोग न करें। अपनी जमीन में गन्ने के अलावा अन्य फसलों को भी पैदा करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को निजी नलकूप पर नि:शुल्क बिजली देने, बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलवाने और रबी व खरीफ की फसल पर एक साथ ऋण दिया जाने की मांग उठाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमें भी अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। पानी का दुरुपयोग करना हमारी व देश की बर्बादी का कारण बनता जा रहा है। सबमर्सिबल पंप का प्रयोग केवल टैंक को भरने के लिए ही करें। पाइप द्वारा पशु नहलाने अथवा आंगन साफ करने का कार्य न करें। बताया कि सरकार ने एक लाख रुपये तक के ऋण को ब्याज से मुक्त कर दिया है। पांच लाख रुपये तक के ऋण को ब्याज मुक्त करने की सरकार से वार्ता जारी है। किसानों को भी चाहिए की अपनी जरूरत के हिसाब से कर्जा ले। समय पर सरकारी ऋण का भुगतान करें तो पछताना नहीं पड़ेगा। मौके पर तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, संदीप बालियान रसूलपुर जाटान, संजीव पंवार, विपिन, बिजेंद्र, चंद्रपाल, विनोद, तिजारत, आशाराम, असलूफ, हसरत, प्रमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें