फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दर्ज कराई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने दर्ज कराई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

तितावी। भाकियू कार्यकर्ताओं को चार दिन पूर्व जाम लगाने से रोकने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाकियू पदाधिकारी द्वारा अब इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जिसमें छह को नामजद व 15-20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता 23 जून को धीरज लाटियान के नेतृत्व में शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने पहुंचे थे। तितावी में थाने के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देने के लिए दरी बिछाते हुए जाम लगाने के लिए आड़े-तिरछे ट्रैक्टर भी खड़े कर दिए थे। अभी जाम लगाए हुए चंद मिनट ही बीते थे कि तितावी के ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां जाम लगाने से रोक दिया। विरोध किए जाने पर ग्रामीणों से भाकियू कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई थी। ग्रामीणों के तीखे तेवर देख भाकियू कार्यकर्ताओं ने वहां से थाने में घुसकर जान बचाते हुए आनन-फानन में ज्ञापन देकर धरने की औपचारिकता पूर्ण की थी। मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने में फिर से धरना-प्रदर्शन करने की भी घोषणा थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अब भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा मामले में तितावी के ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। भाकियू पदाधिकारी धीरज लाटियान की तहरीर पर तितावी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम मामले में जो रिपोर्ट दर्ज की है, उसमें तितावी निवासी रोहित, दीपक, उमेश, रॉबिन, ललित व मोहित को नामजद करने के साथ ही 15-20 अज्ञात ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है। भाकियू द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद अब इस मामले के तूल पकड़ने के आसार भी बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें