फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। शहर के भोपा रोड व भोपा-मोरना मार्ग पर देर रात हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल भी हुए, जिन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी विनोद बृहस्पतिवार शाम आठ साल के बेटे हर्ष के साथ किसी काम से शहर आया था। यहां से लौटते समय भोपा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पिता-पुत्र को चपेट में लेकर कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके बेटे हर्ष को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए बस को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार देर रात भोपा-मोरना मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक गांव युसूफपुर के चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि हादसे में मरे युवकों की पहचान भोपा निवासी सचिन (26) पुत्र जुगेंद्र व कुमार उर्फ अमन (24) पुत्र डॉ ब्रजवीर के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान कौशिक उर्फ काला के रूप में हुई है, जो भोपा किसी रिश्तेदारी में आया हुआ था। उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में मरा एक युवक परिवार का इकलौता बेटा भी बताया जा रहा है, जिसके परिवार में हादसे की सूचना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


तीनों युवकों ने नहीं लगाए थे हेलमेट
भोपा। मोरना मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों युवक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक बेहद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे, जिससे वे स्पीड ब्रेकर पर बाइक नहीं संभाल सके। वहीं, तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था, जिनके सिर सड़क से टकराने के चलते तीनों युवक गंभीर घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई। यदि युवकों ने हेलमेट लगाए होते तो संभवत: मारे गए युवक अपने परिजनों के ही साथ मौजूद होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें