फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी के कैंप में छठे दिन गार्ड ऑफ आनर व एनआईएपी हेतु कैडेट्स का चयन किया गया।
विज्ञापन

कमांडेंट कर्नल जितेंद्र कुमार मलिक के निर्देशन में कैंप के प्रथम चरण में सुबह कैडेटों ने ड्रिल का अभ्यास किया। दूसरे चरण में गार्ड ऑफ आनर व एनआईएपी हेतु कैडेट्स द्वारा प्रदर्शन किया गया। कैडेटों का चयन हुआ। कैडेटों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत समूह नृत्य, समूह गीत का अभ्यास किया। कैंप के तीसरे चरण में कैडेटों ने फ्लैग एरिया को तैयार करने का अभ्यास किया, जिसमें कृतिका, सोनिया, मुस्कान, दीप्ति, रिया, पूजा, दिशा, लक्षिता, सृष्टि, आशू, नीशू ने प्रतिभाग किया। चतुर्थ चरण में कैडेटों का पहले सत्र में ड्रिल अभ्यास एवं दूसरे सत्र में सभी के लिए खेल आयोजित किए गए। पंचम चरण में कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र मलिक ने कहा कि ‘जिस देश में हमने जन्म लिया है वह हमारी मातृ भूमि हमें प्राणों से भी अधिक प्यारी है, उस पर हमारा सब कुछ न्योछावर है, क्योंकि उसने हमें अन्न, जल, आश्रय दिया है और हमारा पोषण किया है, अत: हमेें देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। लेफ्टिनेट कर्नल सुमित बंसल, डॉ. एसएन सिंह, शशांक भारती, विपिन कुमार, राजकमल वर्मा, सूबेदार मेजर कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें