फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरूकी में दिव्यांग युवक को पकड़ने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरूकी में दिव्यांग युवक को पकड़ने पर बखेड़ा
विज्ञापन

भोपा। शराब माफिया की तलाश में पहुंची पुलिस टीम द्वारा गांव बरूकी में दिव्यांग युवक को हिरासत में लेने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। दिव्यांग को पकड़ने से गुस्साए ग्रामीणों व महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर युवक को जबरन छुड़ा लिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस टीम बैरंग लौट गई।
भोपा पुलिस ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर शराब माफिया की तलाश में गांव बरूकी में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक दिव्यांग युवक को हिरासत में ले लिया। युवक को लेकर जैसे ही पुलिस टीम लौटने लगी, ग्रामीण भड़क उठे। महिलाओं व ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव करते हुए जमकर हंगामा कर पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना था कि सोमवार को ही दिव्यांग युवक के पिता की मौत हुई है और पूरा परिवार गमी में है। यही नहीं, युवक को शराब माफिया बताया जा रहा है, जबकि वह इस तरह का काम नहीं करता। पुलिस ने जब पूछताछ के बाद युवक को छोड़ने की बात कही तो भड़के ग्रामीणों व महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ धक्कामुक्की कर जबरन युवक को छुड़ा लिया। एक सिपाही व होमगार्ड को भी बंधक बना लिया गया, जबकि टीम में शामिल दरोगा वीरसिंह व दो पुलिसकर्मी किसी तरह गांव से निकल आए। पुलिस टीम के लौटने के बाद ग्रामीणों ने आला अफसरों को मामले की जानकारी देते हुए बेकसूर दिव्यांग युवक को हिरासत में लिए जाने पर आक्रोश जताते हुए बंधक बनाए गए सिपाही व होमगार्ड की भी शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अफसरों के आश्वासन पर दोनों पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया। मामले में सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है। मामला संज्ञान में अब आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह में पुलिसकर्मियों से हाथापाई की तीसरी घटना
भोपा। क्षेत्र में पुलिस के साथ हाथापाई व मारपीट की पिछले डेढ़ महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है, जो थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती नजर आ रही है। करीब डेढ़ माह पूर्व तिस्सा मार्ग पर डायल- 100 की गाड़ी में तोड़फोड़ कर होमगार्ड के साथ मारपीट की गई थी तो मंगलवार सुबह गांव बाकरनगर में शराब माफिया के पिता को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की थी। अब गांव बरूकी में पुलिस से धक्का-मुक्की की घटनाएं थाना क्षेत्र में पुलिस का इकबाल खत्म होने की तरफ ही इशारा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें