फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुविधा न देने वाले पेट्रोल पंप पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पुरुष व महिलाओं हेतु शौचालयों की पृथक-पृथक व्यवस्था, सभी प्रतिष्ठानों पर जनसुविधा के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था व वाहनों में हवा भरने की व्यवस्था होने के निर्देश हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों पर ये व्यवस्था नहीं मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा जनपद के सभी उपजिलाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि जनपद का दौरा करने के बाद सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा तथा सूक्ष्म -लघु, मध्यम उद्यम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि समस्त पेट्रोल पंप धारकों को पुरुष एवं महिलाओं हेतु शौचालयों की पृथक-पृथक व्यवस्था, सभी प्रतिष्ठानों पर शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था व वाहनों में हवा भरने की व्यवस्था होनी आवश्यक है। निर्देशों के अनुसार एसडीएम ने अपने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर उपरोक्त सुविधाओं की जांच के लिए तहसीलदार व आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें