फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र पर योग कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना ब्लॉक परिसर में स्थित नानाजी देशमुख पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड उप्र के अध्यक्ष व आयुष चेयरमैन डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि भारत गांवों का देश है। पंचवर्षीय योजनाओं में शहरी विकास को ध्यान में रखा गया, इसलिए गांवों का समुचित विकास नहीं हो पाया। कौशल विकास के माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। योग के द्वारा मन व शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। विश्व के 168 देशों में योग के महत्व को मान लिया है। मुस्लिम देशों में भी योग का प्रचार हो रहा है। प्रशिक्षण केंद्र पर ट्रेनिंग ले रही महिलाओं व युवतियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के अलावा नुक्कड नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। सहयोगी के रुप में डायरेक्टर कांति राठी, संदीप भटनागर, संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें