फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में घपलेबाजी को लेकर ग्राहकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव ककरौली की भारतीय स्टेट बैक शाखा में तीसरे दिन भी ग्राहकों का हंगामा जारी रहा। दर्जनों ग्राहकों ने अपने खातों से लाखों रुपए निकालने का आरोप लगाया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक शाखा से किसानों के खाते से रुपए निकाले जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। बैंक में पासबुक पूरी कराने को लेकर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। शुक्रवार को पासबुक में एंट्री कराने को लेकर ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। इस दौरान दस ग्राहकों ने अपने खातों से लाखों रुपए निकालने का आरोप लगाया हैं। गांव तेवड़ा के इंतजार ने 46 हजार रुपए, गुलशनव्वर ने 14 हजार, सुखबीरी ने 70 हजार, ककरौली के विपिन ने 1 लाख 18 हजार, नासिर ने 10 हजार, संगीता ने 2500, कुलदीप ने 1500, सोना ने तीन हजार, बेहड़ा सादात की सुमित्रा ने 5 हजार रुपए खाते से निकाले जाने का आरोप लगाया। तीन सदस्यीय जांच टीम के सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें