अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : शरीर को निरोग रखने के लिए योग जरूरी
देवबंद (सहारनपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यालयों पर योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योग गुरुओं ने योगासन की विभिन्न क्रियाएं करते हुए लोगों को शरीर को निरोगी रखने के लिए योग को जरूरी बताया है।
दून वैली पब्लिक स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें योग गुरुओं ने साधकों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम राकेश कुमार व स्कूल चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित विधायक ब्रिजेश सिंह ने किया। ईओ विनोद कुमार, अंकित जैन, अरुण गुुप्ता, अधिवक्ता संदीप शर्मा आदि रहे। देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज में प्रशिक्षकों ने सभी को योग के फायदों से परिचित कराया। प्रबंधक डा. कमरुज्जमां कुरैशी, डा. आबिद समेत अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे। योग महाविद्यालय भायला में योग दिवस पर संस्थापक योगाचार्य राजपाल महाराज के सानिध्य में साधकों ने यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। जामिया तिब्बिया देवबंद में भी योग शिविर में प्रशिक्षक हेमंत त्यागी ने योग क्रियाएं सिखाई। कालेज सचिव डा. अनवर सईद, प्रशासक डा. अख्तर सईद, डा. अहतेशामुलहक आदि रहे। दून हिल्स एकेडमी में चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा, डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने योग को जीवन के लिए जरूरी बताया। ठा. कृपाल सिंगहबञडिग्री कालेज रणखंडी में प्रशिक्षक सुनील कुमार ने योग की विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया। सचिव अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. सीमा रानी, मनोज सिंह मौजूद रहे। स्प्रिंग डेल स्कूल में भी बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं ने योग किया। स्कूल चेयरमैन साद सिद्दीकी, उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी, प्रधानाचार्या कंवलजीत ओबराय आदि रहे। मेपल्स एकेडमी में योग शिविर में खेल शिक्षक विनय कुमार, उत्कर्ष वत्स, अंकुर राठी व जतिन चौधरी ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन आदि योगाभ्यास कराए। भाजपा नगर कार्यालय पर योगाचार्य रणदेव ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। नगराध्यक्ष गजराज राणा, डा. सुखपाल सिंह, शुभलेश शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, मोहनलाल कोरी, ईशान गोड़, पवन धीमान, विनय कुच्छल आदि रहे। सीएचसी में योग प्रशिक्षक डा. रविंद्र कुमार ने योग कराया। चिकित्साधीक्षक डा. इंद्रराज सिंह, डा. अजीम, डा. हिमानी शामिल थे। केएल जनता इंटर कालेज में प्रबंधक दीपकराज सिंघल, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार समेत स्टाफ मौजूद रहा। आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा और प्रधानाचार्य एके सिंह आदि रहे। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में उपप्रबंधक हरप्रसाद सैनी, प्रधानाचार्य रूपेश सैनी आदि रहे। एचएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सतीश कौशिक, भारत स्काउट गाइड के राजपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, अमरीश त्यागी आदि रहे। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में भी योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरी, डा. लता शर्मा, डा. धीर सिंह, अंकुर तोमर रहे। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में आयोजित शिविर में प्रबंधक धर्मपाल महाजन, प्रधानाचार्य अरुण गोयल मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधिका डा. कांता त्यागी, गजराज राणा, योगेंद्र गोयल आदि रहे। श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज, पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज तलहेड़ी, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल आदि संस्थाओं में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।