फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ नगरपालिका की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगरपालिका ने की छापामारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शासन द्वारा प्रतिबंधित की गई प्लास्टिक पॉलिथीन के खिलाफ मंगलवार को नगरपालिका की टीम ने जोरशोर से अभियान चलाया। छापामारी में आठ किलो पॉलिथीन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से करीब 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर छापामारी अभियान चलाया गया है। टीम ने नेचलगढ़ और रेलवे रोड बाजार में छापामारी करते हुए आठ किलो प्लास्टिक पॉलीथिन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से 1600 रुपये जुर्माना भी वसूला। वहीं, छापामारी अभियान के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने तो टीम के आने की भनक लगते ही अपनी दुकानों पर रखी पॉलिथीन को गायब कर दिया। जिससे वह प्रशासन की जुर्माना वसूल कार्रवाई से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि प्लास्टिक पॉलिथीन पर शासन ने प्रतिबंध लगा रखा है, बावजूद इसके दुकानदार इन पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी दुकानदार के यहां से पॉलिथीन जब्त होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामारी टीम में विक्रम सिंह, चंद्रशेखर, सुंदर, आरिफ, अशोक, प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें