फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार, एक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर तलहेड़ी बुजुर्ग के पास तेज गति से आ रही कार अपने आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का मानना है कि नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
देहरादून से दिल्ली जा रही कार में बनवारी नगर छिबरा मऊ कन्नौज निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव (38) पुत्र देवशरण श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश (35) पुत्र भजन लाल और गौरव (35) सवार थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जब वह तलहेड़ी बुजुर्ग में सत्संग भवन के पास पहुंचे तो कार अपने आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे आशीष कुमार श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञान प्रकाश और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही घायलों को भी प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि संभावना है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर के पास बाइक और डीसीएम की टक्कर से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आकाश कुमार और नकुड़ के गांव साल्हापुर निवासी मोनू की मौत हो गई थी। मोनू साखन गांव में अपनी बहन के यहां जा रहा था। नगर के तलहेड़ी चुंगी पर उसने बाइक से सहारनपुर जा रहे आशीष से लिफ्ट मांगी थी। लेकिन बाद में हुए हादसे में दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें