फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी का ताला खुलवाकर कब्जे में लिया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत राज विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात रहे एकाउंटेंट के चार्ज नहीं देने पर उसकी अलमारी का ताला खुलवाकर रिकार्ड कब्जे में लिया गया। करीब एक साल पहले पद से हटने के बावजूद एकाउंटेंट ने चार्ज नहीं दिया था। तहसीलदार न्यायिक की मौजूदगी में रिकार्ड कब्जे में लेने की पूरी प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग के आधार पर सन्नी एकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उसने बड़ी संख्या में अपात्रों के खातों में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेज दी थी। मामले का खुलासा होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एकाउंटेंट सन्नी का अगले वर्ष के लिए नवीनीकरण नहीं किया गया, लेकिन उसने किसी को चार्ज नहीं लिया। उसकी अलमारी में भी ताला लगा हुआ था। विभाग से उसे रिकार्ड सौंपने के लिए बार-बार कहा जा रहा था, लेकिन करीब एक साल बीतने के बावजूद उसने चार्ज नहीं सौंपा। शुक्रवार को तहसीलदार न्यायिक की मौजूदगी में डीपीआरओ राजकुमार ने कार्यालय में रखी अलमारी का ताला खुलवाया। उसमें रखा सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया। डीपीआरओ ने बताया कि सन्नी के चार्ज नहीं देने पर अलमारी का ताला खुलवाकर रिकार्ड कब्जे में लिया गया है।

धनराशि की रिकवरी का है दबाव
पंचायत राज विभाग से अपात्रों के खातों में भेजी गई शौचालयों की धनराशि की रिकवरी कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दस जून को जिला योजना समिति की बैठक में आए प्रभारी मंत्री सतीश महाना के सामने भी यह मामला उठा था। डीपीआरओ को अपात्रों को दी गई धनराशि की रिकवरी करने के आदेश दिए गए थे। इसी के चलते अलमारी खुलवाकर रिकार्ड को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें