फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार लाभार्थियों को मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
24 हजार लाभार्थियों को मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वृद्धावस्था पेंशन में एक सौ रुपये का इजाफा होने से जिले के लगभग 24 हजार लाभार्थियों को फायदा होगा। हालांकि 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पहले से ही 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिल रही है। केवल 80 साल से कम आयु के लोगों को ही पेंशन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
प्रदेश कैबिनेट की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन में एक सौ रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। अब तक 60 से 79 वर्ष तक के बुजुर्गों को प्रतिमाह 400 रुपये पेंशन मिलती है, जबकि 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह मिलता है। अब तक करीब 900 लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिल रही थी। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद 80 साल से कम के बुजुर्गों की पेंशन में 100 रुपये का इजाफा होगा। यानि अब सभी वृद्धावस्था पेंशन धारकों को 500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चल रहा लाभार्थियों का सत्यापन

मुजफ्फरनगर। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है। शहरी क्षेत्र के निवासियों का सत्यापन तहसील से होता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ सत्यापन करके भेजते हैं। हर साल कुछ पेंशन लाभार्थियों की मौत हो जाती है, लेकिन उनकी पेंशन जारी रहती है। इसके लिए हर साल लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है। इस बार जुलाई माह तक सत्यापन पूर्ण करने के आदेश हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना का कहना है कि लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें