फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म लेने पर मिलेगा आर्थिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के जन्म लेने पर मिलेगा आर्थिक लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या सुमंगल योजना की शुरुआत की है। इसमें बेटी के जन्म देने पर छह श्रेणियों में आर्थिक लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा ने एक अप्रैल 2019 से बालिकाओं के लिए शुरू की गई कन्या सुमंगल योजना के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ विकास के नए अवसर प्रदान करने के लिए यह योजना प्रारंभ की जा रही है। योजना में लाभ लेने के लिए छह श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, द्वितीय में एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत एक हजार रुपये, तृतीय श्रेणी में कक्षा प्रथम में प्रवेश पर दो हजार रुपये, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार रुपये, पंचम श्रेणी में कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार रुपये तथा 12 उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर पांच हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। योजना में दी जाने वाली धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से लाभार्थी की माता के बैंक खाते में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने फार्म बीडीओ, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए। आवेदन स्वीकृत करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें