फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर ने खतौली की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। अकार्ड क्रिकेट एकेडमी में चल रहे श्री आस्था कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मंसूरपुर की टीम ने खतौली को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अकॉर्ड एकेडमी मंसूरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए केके क्लब खतौली की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई। मंसूरपुर के खिलाड़ी आरिफ ने खतौली टीम के लगातार तीन विकेट गिराकर हैट्रिक बनाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। राहुल सिंह अंपायर रहे। मोहम्मद वासिक ने कमेंट्री की। आयोजन में मोहम्मद नबील, मोहम्मद अतीक, फहीम प्रधान, फिरोज आदि का सहयोग रहा। खतौली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तरांचल तथा आसपास के जनपदों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें