फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव को लेकर हुई वार्ता रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव को लेकर हुई वार्ता रही बेनतीजा
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में कच्चे-पक्के तालाब से निकलकर हाईवे व आबादी क्षेत्र में भरने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को अफसरों व जनप्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। समस्या के समाधान का जिम्मा अब एडीएम प्रशासन को सौंपा गया है, जो बुधवार को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के कच्चा-पक्का शिवमंदिर तालाब का गंदा पानी कई दिन से दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के साथ ही मोहल्ला कमलियान के मेन बाजार में भी भरा हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को नगर में जुलूस निकालने के बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्यालय की तालाबंदी भी कर दी थी। मंगलवार को थाना परिसर में मामले को लेकर नगर पंचायत ईओ, प्रशासनिक अफसरों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में भी गंदे पानी के भराव की समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सका। कुछ लोगों ने राजस्व नक्शे के आधार पर तालाब को खाली कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उस पर सहमति नहीं बन सकी। आखिरकार समस्या के समाधान का जिम्मा आपसी सहमति से एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह को सौंप दिया गया, जो बुधवार को कस्बे में पहुंचकर तालाब के साथ ही जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करेंगे। बैठक में एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ सोमेंद्र नेगी, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, ईओ नगर पंचायत अनूप राय, इंस्पेक्टर पंकज त्यागी, चेयरमैन पति जहीर कुरैशी के साथ ही जमील मलिक, डॉ मोहम्मद अली, पूर्व सभासद अब्बास, लेखपाल राजीव लोचन, लिपिक संजीव शील व शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें