फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में बिजली नहीं मिलने से गुस्साए बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में कांशीराम कालोनी में 500 परिवारों को बिजली की आपूर्ति नहीं होने से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने विद्युत निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। बालियान के निर्देश पर विभाग बुधवार को कालोनी में कैंप लगाएगा और शाम से बिजली की आपूर्ति शुरू कर देगा।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में बसपा सरकार के दौरान शहर के शामली रोड पर खांजापुर में कांशीराम कालोनी का निर्माण किया गया था। 2012 में प्रदेश में सपा की सरकार आने के बाद कालोनी के अधूरे काम बीच में ही लटक गए। पांच साल तक यह कालोनी बिजली, पानी और सड़क के बिना पड़ी रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने और पीएम नरेंद्र मोदी के बेघरों को आवास देने के अभियान में इस कालोनी को तैयार कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने एमडीए को दी। एमडीए ने यहां पानी की टंकी का निर्माण कराया, कालोनी की सड़कें बनवाई और बिजली की लाइन बिछवाई। यह सब काम पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद 500 बेघरों को लॉटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन कर दिया। 14 मार्च 2019 को मकान आवंटित होने के बाद सभी परिवार यहां रहने लगे। कालोनी में परिवारों को तो प्रशासन ने बसा दिया, लेकिन उनके लिए बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं की गई। आवास आवंटन के तीन माह बाद भी कालोनी में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। विद्युत निगम कनेक्शन के लिए एमडीए से सरचार्ज मांग रहा है, एमडीए पैसा जमा नहीं कर रहा है। अमर उजाला ने इस मामले को उठाया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कालोनी के लोगों की विकट समस्या को देखते हुए मंगलवार को विद्युत निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने तत्काल विद्युत आपूर्ति के लिए कहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन चार्ज सभी परिवारों को देना होगा। बालियान ने अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय को बुधवार को कालोनी में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि जो लोग कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, उनकी आपूर्ति तत्काल शुरू कराई जाएगी। यदि लापरवाही हुई तो अफसरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें