फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शराब की दुकानों पर छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी शराब की दुकानों पर छापामारी
विज्ञापन

बुढ़ाना। मिलावटी शराब, अनियमितता व ओवर रेट की समस्या को लेकर अधिकारियों ने क्षेत्र की सभी सरकारी शराब की दुकानों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान कई युवकों ने बीयर ब्लैक में बेचने की शिकायत की। शाहपुर बीयर की दुुकान व मॉडल शॉप तथा बुढ़ाना में बियर की दुकान पर कई अनियमितता पाए जाने के कारण आबकारी इंस्पेक्टर ने सात हजार का जुर्माना लगाया। आबकारी इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि असली बोतल में नकली शराब पकड़ी गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ओवर रेट की शिकायत मिलने पर दुकान का सेल्समैन जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी शराब की दुकान पर असली बोतल में मिलावटी शराब की ब्रिकी, दुकानों पर विभिन्न अनियमितताऐं तथा ओवर रेट वसूलने की समस्या को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अपनी टीम के साथ शाहपुर व बुढ़ाना कस्बे व देहात की सभी सरकारी शराब की दुकानों पर छापा मारा। मंगलवार को आकस्मिक चेकिंग के दौरान इस टीम ने सभी दुकानों का स्टॉक चैक किया। कौन सा ब्रांड कितने का बिक रहा है। इसकी जानकारी ली। दुकान के बाहर लगी रेट लिस्ट को चैक किया गया। कस्बा शाहपुर में बियर की दुकान, मॉडल शॉप तथा बुढ़ाना की बीयर की दुकान पर निर्धारित प्रोफार्मा में रेट लिस्ट का न पाया जाना, रेट लिस्ट का चस्पा न होना आदि विभिन्न कमियों के कारण दो दुकानों पर सात हजार का जुर्माना लगाया गया। कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शराब की दुुकानों की चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने बीयर व अंग्रेजी शराब ब्लैक में बेचने की शिकायत की। आबकारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने कहा कि ओवर रेट की शिकायत पर सेल्समैन को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही दुकान भी बंद करवा दी जाएगी। स्टॉक के अनुसार मूल्य सूची में ब्रांड न दर्शाने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावट खोरी व अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें