निखिल का नाम प्लेनेट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव ताड़ला के निखिल कुमार को कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतने पर उसका नाम प्लेनेट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। गांव पहुंचने पर निखिल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
जानसठ ब्लॉक के गांव तालड़ा निवासी निखिल कुमार पुत्र बाबूराम ने 20 अप्रैल को गाजियाबाद में कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कांटे चैंपियनशिप में निखिल को विश्व का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट दिया गया, जिसकी लंबाई 5 फीट व चौड़ाई 4 फीट की है। इस कारण उसे प्लेनेट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसके नाम से रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्लेनेट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट उसे नई दिल्ली में कराटे चैंपियनशिप के चेयरमैन हेमसी भारत शर्मा ने दिया। निखिल के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।