फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगेगी गुड़ टेस्टिंग, पैकेजिंग की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगेगी गुड़ टेस्टिंग, पैकेजिंग की मशीन
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। प्रदेश सरकार की एक जिला-एक उत्पाद योजना में गुड़ के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जिले में एक गुड़ टेस्टिंग और एक पैकेजिंग की मशीन लगाई जाएगी। गुड़ प्रोत्साहन संवर्धन समिति का गठन किया जाएगा। गुड़ की ई-ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुड़ महोत्सव के समापन समारोह में डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि जिले में गुड़ टेस्टिंग की मशीन लगाई जाएगी। गुड़ की गुणवत्ता की जांच के लिए यह जरूरी है। प्रदेश सरकार इस मशीन की खरीद पर 90 प्रतिशत अनुदान देगी। गुड़ की पैकिंग के लिए 90 प्रतिशत के अनुदान पर ही मशीन खरीदी जा सकेगी। ये मशीन जिले को जल्द ही मिल जाएगी। गुड़ के उत्पादन और व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में गुड़ संवर्धन समिति का गठन किया जाएगा। डीएम इसके अध्यक्ष रहेंगे। समिति में कोल्हू मालिक, मंडी के गुड़ व्यापारी, किसान प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे। इसके अलावा पांच लोग जो गुड़ में दिलचस्पी रखते हों अलग से सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि गुड़ महोत्सव में कुल 447 कोल्हू संचालकों ने भाग लिया। 102 प्रकार के उत्पाद यहां आए। 26 प्रकार के गुड़ और 55 प्रकार के गुड़ के व्यंजन भी यहां देखने को मिले। 5654 लोगों ने गुड़ प्रदर्शनी का भ्रमण किया। गुड़ महोत्सव में गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने, इससे जीएसटी को हटाने की मांग उठी। गुड़ से मंडी समिति शुल्क हटाने की मांग व्यापारियों ने की। कोल्हू संचालकों ने ट्यूबवेल के कनेक्शन पर कोल्हू का बिजली कनेक्शन देने की मांग की। सभी मांगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और सीधे प्रशासन की ओर से सरकार तक पहुंचाया जा रहा है। गुड़ महोत्सव का प्रयास सार्थक और लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें